Headlines

ATM मशीन काटते हुए 2 बदमाश गिरफ्तार:कॉन्स्टेबल ने शटर डाउन कर दोनों को अंदर बंद किया, निगरानी कर रहे साथी फरार




भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा की ATM मशीन काटते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों MSJ कॉलेज के सामने ATM मशीन काट रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रहे एक कांस्टेबल की नजर उन पर पड़ गई। कांस्टेबल ने तुरंत ATM वाली दुकान का शटर बंद कर दिया, जिससे दोनों बदमाश अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मौके से ATM काटने के कई औजार और एक बुलेट बाइक जब्त की है। वहीं, बदमाशों पर बाहर से नजर रख रहे उनके साथी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कॉन्स्टेबल ने ATM काटते देखा तो शटर बंद कर दिया मथुरा गेट थाने के ASI रति राम ने बताया कि देर रात दो लोग MSJ कॉलेज के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा की ATM मशीन काट रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल उदय सिंह गश्त करते हुए वहां पहुंचा। उसने देखा कि दो बदमाश ATM मशीन को काट रहे हैं। उदय सिंह ने बिना देर किए ATM वाली दुकान का शटर बंद कर दिया और थाने में सूचना दी। पुलिस को देखते ही बाहर खड़े साथी भागे कांस्टेबल उदय सिंह के शटर बंद करने के बाद ATM काट रहे दोनों बदमाश दुकान के अंदर ही बंद हो गए। वहीं, बाहर से दोनों पर नजर रख रहा उनका साथी पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाने का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। कटर मशीन, हथौड़ा समेत कई औजार मिले पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अजय चौधरी निवासी अभोर्रा थाना कुम्हेर, जिला डीग और कुलदीप निवासी इगलास, जिला अलीगढ़ बताया। पुलिस ने उनके पास से ATM काटने के लिए इस्तेमाल की जा रही 1 कटर मशीन, 1 हथौड़ा समेत कई औजार बरामद किए हैं। मौके से एक बुलेट बाइक भी जब्त की गई है। बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगा हुआ था। गाड़ी में घूम रहे थे साथी, ATM लेकर भागने का था प्लान पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके कुछ साथी एक गाड़ी में आसपास घूम रहे थे। ATM मशीन काटने के बाद उसे उसी गाड़ी में डालकर ले जाने की योजना थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही गाड़ी में घूम रहे उनके साथी फरार हो गए। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *