Headlines

MG की नई इलेक्ट्रिक SUV हेक्टर हॉक EV आज आएगी:फुल चार्ज में 530km चलेगी, टाटा सिएरा और कर्व ईवी से मुकाबला




JSW MG मोटर इंडिया आज भारत बाजार में अपनी कार लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 3-रो इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो फुल चार्ज में 530km चलेगी। यह कार इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड है, लेकिन भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए इसके डिजाइन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 15 से 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है कीमत हेक्टर हॉक की एक्स-शोरूम कीमत 15 से 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है। हाइब्रिड मॉडल का मुकाबला टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, और मारुति सुजुकी विक्टोरिस से होगा। वहीं, हेक्टर हॉक EV का सीधा मुकाबला टाटा हैरियर EV और महिंद्रा XEV 9S जैसी इलेक्ट्रिक SUV से रहेगा। एक्सटीरियर डिजाइन: नया ग्रिल और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स हेक्टर हॉक ईवी का बाहर से लुक अंतरराष्ट्रीय मॉडल से काफी अलग और ज्यादा अग्रेसिव है। फ्रंट प्रोफाइल: कार के सामने बिल्कुल नई डिजाइन नर्ल्ड टेक्सचर वाली ग्रिल और नया बंपर दिया गया है। इसकी हेडलाइट्स के नीचे खास कट्स दिए गए हैं, जिससे यह काफी मजबूत और मस्कुलर यानी भारी-भरकम दिखती है। साइड प्रोफाइल: साइड से यह एक बड़ी और बॉक्सी SUV जैसी लगती है। इसकी छत को ‘फ्लोटिंग रूफ’ का लुक देने के लिए दरवाजों के बीच के A,B और C पिलर्स को पूरी तरह ब्लैक रखा गया है। साथ ही स्पोर्टी लुक के लिए रेड ब्रेक कैलिपर्स और 5-स्पोक डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रियर प्रोफाइल: कार के पिछले हिस्से में बड़े आकार की चौकोर LED टेललाइट्स मिलेंगी। बंपर पर एक पतली लाल रंग की पट्टी दी गई है, जो इसे और स्पोर्टी बनाती है। इसके इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन का डिजाइन दूसरी गाड़ियों से थोड़ा अलग रखने के लिए पीछे के हिस्से में हल्का बदलाव किया जा सकता है। इंटीरियर डिजाइन: 3-रो सिटिंग और प्रीमियम बेज अपहोल्स्ट्री यह कार एक थ्री-रो SUV होगी, जो बड़ी फैमिलीज के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। फीचर्स: 12.8 इंच इंफोटेनमेंट और पैनोरमिक सनरूफ कंपनी ने फिलहाल कार के फीचर रिवील नहीं किए हैं, लेकिन ग्लोबल वर्जन के आधार पर इसमें 12.8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस: 530km की रेंज और 3 पावरट्रेन ऑप्शन
MG हेक्टर हॉक को कंपनी के नए एडवांस्ड डायनामिक आर्किटेक्चर फॉर प्लग-इन एंड ट्रांसमिशन प्लेटफॉर्म (ADAPT) पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म ICE, हाइब्रिड और EV सभी पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री डिस्क ब्रेक सुरक्षा के लिहाज से MG हेक्टर हॉक को काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), मल्टीपल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *