![]()
नदबई के सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित गिरधर गोपाल मंदिर से ठाकुर जी की प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर में शयन आरती के लिए पहुंचे महंत को जब ठाकुर जी सिंहासन पर विराजमान नहीं मिले तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर नदबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शयन आरती के समय मंदिर पहुंचे थे महंत जानकारी के अनुसार, घटना का पता रात करीब 8 बजे उस समय चला, जब मंदिर के महंत शयन आरती के लिए मंदिर पहुंचे। वहां ठाकुर जी सिंहासन पर विराजमान नहीं दिखाई दिए। मंदिर में ठाकुर जी को नहीं पाकर महंत ने आसपास के लोगों को आवाज लगाई और घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। मंदिर से ठाकुर जी की प्रतिमा गायब होने की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल बन गया। ठाकुर जी ने पहने हुए थे सोने के कुंडल बताया जा रहा है कि ठाकुर जी ने सोने के कुंडल पहन रखे थे। मंदिर से ठाकुर जी के गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। घटना को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ठाकुर जी को मंदिर से कब और किन परिस्थितियों में ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी कैमरों की जांच घटना की सूचना मिलने पर नदबई थानाधिकारी अरुण सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका।
Source link
नदबई केगिरधर गोपाल मंदिर से ठाकुर जी की मूर्ति चोरी:शयन आरती के समय सिंहासन से गायब मिले, सोने के कुंडल भी पहने थे
