Headlines

मुजफ्फरपुर में लूट-छिनतई करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:10 दिन में 3 वारदातें, CSP संचालक से 50 हजार लूटे; ट्रक खलासी को गोली मारी




मुजफ्फरपुर के अहियापुर में गैंग बनाकर लूट और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कचरी उर्फ ब्रोकर उर्फ रितेश कुमार के नाम से पहचाने जाने वाले आरोपित समेत इस गिरोह के सदस्य पिछले 10 दिनों में तीन लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 50 हजार रुपए लूटने और संगम घाट के पास ट्रक के खलासी को गोली मारकर लूटपाट करने की वारदात शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से मिला सुराग सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को अहियापुर थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवार बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर बैग लूट लिया था। बैग में 50 हजार रुपए थे। इस मामले में अहियापुर थाना कांड संख्या 1566/26 दर्ज किया गया था। इसके अगले दिन, 7 अक्टूबर को संगम घाट के पास ट्रक के खलासी को गोली मारकर उससे सामान लूटने की घटना हुई। इस मामले में अहियापुर थाना कांड संख्या 1570/26 दर्ज किया गया था। लगातार हुई इन घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ टाउन-2 के नेतृत्व में गठित टीम में अहियापुर थाने की पुलिस और एसआई स्वाति प्रिया, एसआई साहुल कुमार, एसआई रॉकी कुमार व एसआई तेज प्रकाश शामिल थे। टीम ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मानवीय व तकनीकी सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की। इसके बाद पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद गिरफ्तार आरोपितों में नीरज कुमार, अभिषेक कुमार, राम प्रवेश ठाकुर, कचरी उर्फ ब्रोकर उर्फ रितेश कुमार और पप्पू शामिल हैं। सभी अहियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और गिरोह ने किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। सिटी एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित तीन मामलों में संलिप्त पाए गए हैं, जिनकी जांच अहियापुर थाना क्षेत्र में की जा रही है। पुलिस अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका का भी सत्यापन कर रही है। गिरफ्तार पांचों आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *