Headlines

AAP सांसद ने GMADA के खिलाफ खोला मोर्चा:कंग का आरोप-लूट का केंद्र बन गई अथॉरिटी; सीएम साहब इसे खत्म करना होगा




ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने ही मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गमाडा लूट का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा, “मैं सीएम साहब को कहना चाहता हूं कि इसे हमें खत्म करना पड़ेगा। अब इनका घेराव किया जाएगा।” दरअसल, मालविंदर सिंह कंग के लोकसभा हलके में गांव सैनी माजरा आता है। यहां गमाडा की ओर से अवैध निर्माण को लेकर लोगों को नोटिस दिए गए थे। साथ ही अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है। इसके बाद लोगों ने सांसद मालविंदर सिंह कंग को इसकी जानकारी दी। कंग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कंग ने कहा कि जब कल उन्हें गांव के लोगों के फोन आए तो उन्होंने गमाडा के चीफ से कहा कि अगर दुकानें तोड़नी हैं तो सभी की दुकानें तोड़ी जाएं, क्योंकि सभी निर्माण अवैध हैं। उन्होंने कहा कि या तो सभी के खिलाफ कार्रवाई हो या किसी की भी दुकान न तोड़ी जाए। मुझे बताया की कोर्ट के आर्डर है कंग ने कहा, “मुझे कहा गया कि हाईकोर्ट के ऑर्डर हैं। आज मैं मौके पर स्थिति देखने आया हूं। मैं आपके माध्यम से मुख्यमंत्री साहिब को कहना चाहता हूं कि यह गमाडा लूट का केंद्र है। इसे हमें खत्म करना पड़ेगा। इनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी। अब इनका घेराव करेंगे।” अधिकारियों पर पैसे लेने के आरोप लगे कंग ने आरोप लगाया कि गमाडा में धक्केशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर पैसे लेकर दुकानों को छोड़ने के आरोप लग रहे हैं, जबकि गरीब लोगों और दिहाड़ीदारों की दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये लोग बड़ी मुश्किल से अपने परिवार पाल रहे हैं, लेकिन उनकी दुकानों पर गमाडा का पीला पंजा चल जाता है। कंग ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्होंने गमाडा चीफ को फोन किया था और उनसे इस कार्रवाई को लेकर बात की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *