Headlines

रायबरेली में नय्या नाला में डूबा किशोर, मौत:नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा, परिवार में पसरा मातम




रायबरेली के महराजगंज में नय्या नाला में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर थाना चंदापुर क्षेत्र के पहेरेमऊ गांव में नहाते समय हुई। पहेरेमऊ निवासी प्रेमचंद का पुत्र बबलू (16) बुधवार को कुछ अन्य बच्चों के साथ नय्या नाला में नहाने गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे नहाते समय बबलू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बबलू को पानी से बाहर निकाला। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बबलू को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी चंदापुर अरविंद सिंह ने बताया कि नय्या नाला में नहाते समय किशोर के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीएचसी महराजगंज के चिकित्सक डॉ. पीयूष सिंह ने पुष्टि की कि किशोर को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चों से गहरे पानी वाले स्थानों पर नहाने से बचने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *