Headlines

मिलावट की शंका में भोपाल से 114Kg मिठाई जब्त:रक्षाबंधन से पहले खाद्य औषधि विभाग की कार्रवाई; सैंपल लैब भेजे




भोपाल के सीहोर रोड स्थित सांई बाबा ट्रेडिंग से 114 किलो मिठाई जब्त की गई है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने यह कार्रवाई की। जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए हैं। यदि सैंपल अमानक या असुरक्षित निकलते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन से पहले फूड इंस्पेक्टर की टीम शहर की मावा-मिठाई दुकानों की जांच कर रही है। इसके चलते ही बुधवार को टीम ने साईं बाबा ट्रेडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग वैरायटी की 114 किलो मिठाई जब्त की गई। जिसकी कीमत कीमत 22 हजार 800 रुपए है। यह मिठाई जब्त जब्त की गई मिठाइयों में नंदी स्वीट हलवा 27 किलो, कृष्णा हलवा 27 किलो, गोपाल स्वीट्स बर्फी 30 किग्रा और कृष्णा डिलिशियस स्वीट 30 किलो शामिल हैं। राज्य प्रयोगशाला में भेजे सैंपल उक्त खाद्य पदार्थों के विधिवत नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत जांच हेतु लिए जाकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कृष्णा डिजिशियस स्पीट के पैकेट पर निर्माता ने सामग्री में मिल्क सोलिड, सुगर, वनस्पति और रिफाइंड पामोलिन ऑयल आदि का उल्लेख कराना पाया गया। इस संबंध में खाद्य पदार्थ की वास्तविक गुणवत्ता एवं मानक अनुरूपता का निर्धारण प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *