Headlines

धमतरी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस:जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस पहुंचा




धमतरी में मुस्लिम समाज ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर गोलबाजार, मकई चौक, सिहावा चौक, रत्नाबांधा चौक, म्युनिसिपल स्कूल चौक, रिसाईपारा और कचहरी चौक से होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में युवा हाथों में तिरंगा और इस्लामी परचम लेकर चल रहे थे। शहर की सड़कों पर धार्मिक नारों के साथ देशभक्ति का माहौल भी नजर आया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। 10 दिन पहले से शुरू हुई थी तैयारी जुलूस के जामा मस्जिद पहुंचने के बाद परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद जैनब पैलेस में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। मुस्लिम समाज के तनवीर कुरैशी ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी पैगंबर साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाने वाला समाज का प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग इसे खुशी और शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हैं। जुनैद रिजवी के मुताबिक, पर्व की तैयारियां करीब 10 दिन पहले शुरू कर दी गई थीं। कई मोहल्लों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। वहीं, जुलूस की पूर्व संध्या पर बाइक रैली भी निकाली गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *