![]()
मोगा के गांव दौलतपुरा में सरकारी रास्ते से पशु निकालने को लेकर हुए विवाद में भाई-बहन घायल हो गए। झड़प के दौरान एक युवती के सिर पर तेजधार हथियार से वार किए जाने का आरोप है। घायल नेहा और उसका भाई मोगा के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं, दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी मामूली चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती है।अस्पताल में भर्ती नेहा ने बताया कि घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने उनके बयान दर्ज नहीं किए हैं। उसने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि इससे पहले भी उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। परिवार के अनुसार, सरकारी रास्ते से पशु निकालने और नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कुछ युवकों को बुलाकर हमला कर दिया, जिसमें नेहा और उसका भाई घायल हो गए। दूसरी ओर, अस्पताल में भर्ती रविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई। उनका कहना है कि सरकारी गली से पशु निकालने को लेकर विवाद बढ़ा और बाद में झड़प हो गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मोगा में सरकारी रास्ते को लेकर विवाद:झड़प में भाई-बहन घायल; दोनों पक्षों ने लगाए एक दूसरे आरोप
