Headlines

हरियाणा विस मानसून सत्र से पहले BJP-कांग्रेस का मंथन:सदन में सरकार को घेरने की तैयारी; BAC में तय होगा कामकाज




हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले बुधवार को सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र की रणनीति को लेकर BJP और कांग्रेस विधायक दल की बैठकें चल रही हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने सदन के कामकाज और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शुरुआती दिन शोक प्रस्ताव, सदन की मेज पर दस्तावेज रखने और विधायी कार्य होंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के राजपत्रित अवकाश और 29-30 अगस्त को शनिवार-रविवार के कारण सदन की बैठक नहीं होगी। 31 अगस्त को 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट अनुमानों पर चर्चा और मतदान प्रस्तावित है। BAC में इन नेताओं ने लिया हिस्सा
बैठक में स्पीकर हरविंद्र कल्याण के साथ CM नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल शामिल रहे। डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा, सावित्री जिंदल और INLD विधायक अर्जुन चौटाला विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल हुए। अब जानिए विधानसभा मानसून की तैयारी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *