![]()
नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र गुरुवार से नगर निगम कार्यालय में जमा होना शुरू होंगे।
.
नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र राजकीय अवकाश को छोड़कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
नगर निगम पाली के कुल 65 वार्डों को पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में निर्धारित वार्डों के पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से प्राप्त किए जाएंगे। इससे प्रत्याशियों को अपने वार्ड के अनुसार निर्धारित स्थान पर नामांकन जमा करवाने की सुविधा मिलेगी। प्रथम जोन में वार्ड संख्या 1 से 13 तक के नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह की ओर से लिए जाएंगे। द्वितीय जोन में वार्ड संख्या 14 से 26 तक के आवेदन विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी बिरजू गोपाल प्राप्त करेंगे।
तृतीय जोन में वार्ड संख्या 27 से 39 तक के नाम निर्देशन पत्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत की ओर से लिए जाएंगे। चतुर्थ जोन में वार्ड संख्या 40 से 52 तक के आवेदन पाली तहसीलदार सुनील कुमार प्राप्त करेंगे। वहीं पंचम जोन में वार्ड संख्या 53 से 65 तक के नाम निर्देशन पत्र उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी की ओर से लिए जाएंगे।
बता दें कि पाली नगर निगम में 9 सितंबर के बजाए अब 11 सितंबर को वोटिंग होगी। जैन समाज के पर्युषण महापर्व के चलते वोटिंग डेट में बदलाव किया गया है।
प्रत्याशियों की सुविधा के लिए बनाई हेल्प डेक्स
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव में नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने वाले प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
इधर भाजपा-कांग्रेस भी जुटे टिकट फाइनल करने में इधर भाजपा और कांग्रेस पार्टी भी निकाय के सभी 65 वार्डों से टिकट फाइनल करने में जुटे हुए है। ताकि जीताऊ प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार सके। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हेमसिंह शेखावत बुधवार को पाली आए। उन्होंने कांग्रेस भवन में संभावित प्रत्याशियों से आवेदन भी लिए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यालय में भीड़ लगी रही। इधर मंगलवार को भाजपा की ओर से भी
