Headlines

पति छोड़कर कनाडा चला गया, सास-ससुर ने घर से निकाला:इंदौर में दो बेटियों के साथ महिला ने पुलिस से लगाई गुहार




इंदौर में एक महिला को पति और ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया और उसे छोड़कर नौकरी के लिए कनाडा चला गया। वहीं, ससुराल वालों ने भी उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर बाजार थाना पुलिस कि जूना रिसाला निवासी महेजा हसन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी दो छोटी बेटियां हैं। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति मोहम्मद हुमैद हुसैन उसके साथ रहने से इनकार करने लगा। इसके बाद वह बिना कोई व्यवस्था किए उसे छोड़कर नौकरी के लिए कनाडा चला गया। सास-ससुर और देवर ने घर में रखने से किया इनकार पीड़िता का आरोप है कि पति के जाने के बाद उसके सास-ससुर और देवर लियाकत हुसैन (निवासी नंदनवन कॉलोनी) उसे घर में रखने के लिए तैयार नहीं हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि वह अपनी दोनों बेटियों को लेकर आखिर कहां जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *