![]()
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को आईपीएस, डीएएनआईसीएस (DANICS) और डीएएनआईपीएस (DANIPS) अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए। आदेशों के तहत चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले आईपीएस अधिकारियों की बात करें तो दंपति मनजीत और उनकी पत्नी गीतांजलि खंडेलवाल का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। मनजीत के पास पुलिस मुख्यालय (हेडक्वार्टर) की जिम्मेदारी थी, जबकि गीतांजलि खंडेलवाल साइबर सेल और ऑपरेशन सेल का कार्यभार संभाल रही थीं। इसके अलावा के.एम. प्रियंका, जो एसपी सिटी के पद पर तैनात थीं, उनका तबादला जम्मू-कश्मीर कर दिया गया है। इनकी जगह तीन आईपीएस अधिकारियों की चंडीगढ़ में तैनाती की गई है। इनमें दिल्ली में तैनात 2018 बैच के विनीत कुमार और जम्मू-कश्मीर में तैनात 2014 बैच के राजेश कुमार शर्मा शामिल हैं। तीसरे अधिकारी की तैनाती भी चंडीगढ़ के लिए की गई है। इसी के साथ गृह मंत्रालय ने डीएएनआईसीएस और डीएएनआईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची भी जारी की है। सूची के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन में तैनात डीएएनआईसीएस अधिकारी अमित कुमार का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। अमित कुमार वर्ष 2010 बैच के अधिकारी हैं और वह चंडीगढ़ प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। अब उन्हें दिल्ली में नई तैनाती दी गई है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस में लंबे समय से सेवाएं दे रहे डीएएनआईपीएस अधिकारी डीएसपी विकास श्योकंद और डीएसपी ए. वेंकटेश का भी दिल्ली तबादला कर दिया गया है। विकास श्योकंद वर्तमान में साइबर सेल के डीएसपी होने के साथ-साथ ऑपरेशन सेल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे, जबकि ए. वेंकटेश विजिलेंस विभाग में तैनात थे। दूसरी ओर, चंडीगढ़ को नए अधिकारी भी मिले हैं। वर्ष 2021 बैच की डीएएनआईसीएस अधिकारी जगताप कल्याणी राजेंद्र का तबादला अंडमान एवं निकोबार से चंडीगढ़ किया गया है। वहीं, डीएएनआईपीएस अधिकारी सतेंद्र मोहन मीणा और पाटिल स्वागत राजकुमार का तबादला दिल्ली से चंडीगढ़ किया गया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इन आदेशों के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस में खाली हुए महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपे जाने का इंतजार रहेगा।
चंडीगढ़ को 3 नए अधिकारी भी मिले तबादला सूची के अनुसार, वर्ष 2021 बैच की डीएएनआईसीएस अधिकारी जगताप कल्याणी राजेंद्र का तबादला अंडमान एवं निकोबार से चंडीगढ़ किया गया है। वहीं, डीएएनआईपीएस अधिकारी सतेंद्र मोहन मीणा और पाटिल स्वागत राजकुमार का तबादला दिल्ली से चंडीगढ़ किया गया है। दोनों अधिकारी अब चंडीगढ़ पुलिस में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। नई तैनातियों को लेकर भी चर्चा शुरू इन तबादलों के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस में नई तैनातियों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। प्रशासनिक और पुलिस महकमे की नजर इस बात पर रहेगी कि खाली हुए महत्वपूर्ण पदों का चार्ज किसे सौंपा जाता है और नए आए अधिकारी किस विभाग की जिम्मेदारी संभालते हैं।
Source link
चंडीगढ़ में तीन IPS समेत 6 ट्रांसफर:गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश; 5 नए अफसर भी शहर में करेंगे जॉइन
