![]()
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश की 29 कार और बाइक निर्माता कंपनियों को पत्र लिखा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश की 29 कार और बाइक निर्माता कंपनियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कंपनियों से एक हफ्ते के भीतर लिखित में जवाब मांगा है कि क्या सरकार द्वारा चलाया जा रहा E-20 (20% इथेनॉल म
.
केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे देश में पेट्रोल 82 रुपए प्रति लीटर मिलना चाहिए, जबकि सरकार हमसे 102 रुपए प्रति लीटर ले रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर जनता का अनुभव जानने के लिए खुद पेट्रोल पंपों और मैकेनिकों के पास जाएंगे।
कंपनियों के दावों और उनकी किताबों में अंतर
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को सरकार की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मारुति, टोयोटा और हीरो जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारियों ने कहा था कि E-20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं होता और इससे माइलेज केवल 4 से 5 प्रतिशत ही कम होता है।
लेकिन केजरीवाल का कहना है कि इन कंपनियों की गाड़ियों के साथ मिलने वाली गाइडबुक (ओनर मैनुअल) में साफ लिखा है कि 2023 से पहले की गाड़ियों में 10 प्रतिशत से ज्यादा इथेनॉल वाला पेट्रोल न डाला जाए।
कंपनियों से जवाब और मुआवजे की मांग
केजरीवाल ने मारुति, टोयोटा और हीरो को अलग से और बाकी 26 कंपनियों को एक जैसा पत्र भेजा है। उन्होंने कंपनियों से पूछा है कि अगर कंपनियों के दावों के उलट किसी गाड़ी का माइलेज 5 से 10 प्रतिशत से ज्यादा गिर जाता है या इंजन का कोई पार्ट खराब होता है, तो क्या कंपनियां ग्राहकों को इसका मुआवजा (हर्जाना) देंगी? कंपनियों को इस पर एक हफ्ते के अंदर अपनी स्थिति साफ करने को कहा गया है।
सरकार के फैसले पर उठाए सवाल
आप संयोजक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पर जबरन E-20 पेट्रोल थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला विज्ञान और इंजीनियरिंग के नियमों के खिलाफ है। जब भी आम लोग या एक्सपर्ट्स इस पर सवाल उठाते हैं, तो उन्हें देशविरोधी या किसी लॉबी का हिस्सा बता दिया जाता है, जो कि बिल्कुल गलत है। आज सरकार का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी इस नीति की कमियां उजागर कर रहे हैं।
केजरीवाल खुद जाएंगे पेट्रोल पंप और सर्विस सेंटर
अरविंद केजरीवाल ने अपने अगले कदम की घोषणा करते हुए कहा कि वे खुद गुरुवार को दिल्ली के अलग-अलग पेट्रोल पंपों, सर्विस सेंटरों और मैकेनिकों के पास जाएंगे। वे वहां आने वाले वाहन मालिकों और मैकेनिकों से सीधे बात करेंगे ताकि यह समझा जा सके कि जमीन पर लोगों को E-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं।
