![]()
आगरा के फतेहाबाद के गांव चाचीपुरा खंडेर (ठार रामदास) में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस वीडियो में विधायक पीड़ित परिवार पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि आंखें निकाल रहा है… हम यहां फिरवे आए हैं, जा रहे हैं, पसीना निकल रहा, बीमार है गए। वो आंखे निकाल रहा, ज्यादा दिमाग खराब हो गया है। ज्यादा कहेगा तो सही कर दंगो। चीभ चलाएगा। शर्म नहीं आती है। पता है तुम्हे रुपाली ने भड़काया है। ये वीडियो वायरल हो रहा है। ये है पूरा मामला ठार रामदास निवासी स्याहीराम की कुछ दिन पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। बताया गया है कि बुधवार को क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने विधायक के सामने रास्ता खराब होने की समस्या उठा दी। इस पर ही विधायक भड़क गए और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक एक व्यक्ति से यह कहते नजर आ रहे हैं कि आंखें क्यों निकाल रहा है।
कुछ ग्रामीणों के समझाने पर विधायक कहते हैं कि आंखें निकाल रहा है। ग्रामीण उससे कुछ नहीं कह रहे हैं। इसी दौरान शोकाकुल परिवार की एक महिला भी विधायक से कुछ कहती है, जिस पर विधायक नाराज होते दिखते हैं। वीडियो में विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि रूपाली यहां आई थीं और उन्होंने ही ग्रामीणों को भड़काया है। इसके बाद विधायक वहां से जाने लगते हैं।
ग्रामीणों के बैठने के लिए कहने पर वीडियो में विधायक यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि बाहर आकर देखो, तब बताता हूं। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को लेकर विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Source link
