Headlines

श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम, बारिश से तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट




राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण रविवार सुबह जिले सहित आसपास के एरिया में बारिश हो रही है। मौसम बदलने से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने जिलेभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह 5 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है और तेज बादल गर्जना हो रही है। इस बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और ठंड शुरू हो जाएगी। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम खराब होने और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में इस समय नरमा कपास की चुगाई और फसल कटाई का समय चल रहा है। बारिश से खड़ी हुई व कटाई हुई फसलों को नुकसान होगा। जिससे फसल उत्पादन में भारी कमी होगी। हालांकि, अभी तक जिलेभर से फसल खराबे की कोई सूचना सामने नहीं आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *