Headlines

भाजपा सांसद के दावे पर कांग्रेस ने कसा तंज:कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने कहा- बारिश रोकने की शक्ति है तो बस्तर में बरसाएं




छत्तीसगढ़ के बालोद में भाजपा सांसद भोजराज नाग ने दावा किया कि उन्होंने बूढ़ादेव, महादेव से प्रार्थना कर नींबू काटा और बारिश रुक गई। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम सफल हो गया, अब पानी गिरना है तो गिरे। वहीं, अब उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने भोजराज नाग पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर नींबू काटकर बारिश रोकने की इतनी शक्ति है, तो अब बस्तर के लोग भी आपकी प्रार्थना का इंतजार कर रहे हैं। मरकाम ने कहा कि बस्तर के कई इलाकों में बारिश की कमी से किसान परेशान हैं और खेतों में पानी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सांसद को बारिश रोकने के बजाय बस्तर में बारिश कराने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नींबू काटने से बारिश और मौसम की समस्या का समाधान हो सकता है, तो मौसम विभाग, प्रशासन और आपदा प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। मरकाम ने कहा कि सांसद जनता के प्रतिनिधि होते हैं और उनसे उम्मीद की जाती है कि वे अपने क्षेत्र की असली समस्याओं को सरकार और संसद के सामने उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *