Headlines

कामाख्या-भगत की कोठी ट्रेन का संचालन समय बदला:बिना टिकट यात्रा पर एक दिन में वसूले 5.27 लाख जुर्माना; पढ़ें रेलवे से जुड़ी प्रमुख खबरें




रेलवे की तरफ से कामाख्या-भगत की कोठी रेलसेवा का लखनऊ स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया- ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन जो 6 नवंबर से कामाख्या से रवाना होगी। वह लखनऊ स्टेशन पर परिवर्तित समय 00.40 बजे आगमन और 00.50 बजे प्रस्थान करेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंगलवार को चले मेगा टिकट जांच अभियान में एक ही दिन में 807 मामले पकड़े गए। इससे रेलवे को 5 लाख 27 हजार 724 का राजस्व मिला। खास बात यह रही कि पिछले साल की तुलना में मामलों में 32 फीसदी और कमाई में 105 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया। औचक जांच से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। 424 लोगों से वसूले 2 लाख 66 हजार रुपए उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक बी.के. गौड़ के नेतृत्व में 25 अगस्त को औचक टिकट जांच की गई। डेगाना स्टेशन को बेस बनाकर हुई जांच में ही 424 मामले सामने आए। 2 लाख 66 हजार 200 रुपए की राजस्व वसूली हुई। उन्होंने बताया- इनमें 420 मामले बिना टिकट या अनियमित यात्रा के थे। इसके अलावा दो यात्रियों के धूम्रपान और दो अनधिकृत वेंडर के मामले भी पकड़े गए। औचक जांच में 30 टीटीई और 7 आरपीएफ जवान मैदान में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 30 टीटीई और 7 आरपीएफ कर्मियों की टीम मैदान में उतरी। ट्रेनों और स्टेशनों पर औचक जांच से बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगा और यात्रियों को भी नियमों के अनुसार टिकट लेकर सफर करने का संदेश मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *