Headlines

रायगढ़ में स्कूटी सवार से लूटपाट, हॉकी स्टिक से पीटा:पैसे मांगने का विरोध किया तो ब्लेड से हमला; 5 हजार कैश-सोने की चेन लूटी




रायगढ़ में रात के समय दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे स्कूटी सवार को तीन बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने हॉकी स्टिक और हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई की। ब्लेड से भी हमला किया। इसके बाद जेब से 5 हजार रुपए और गले से सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोतरा रोड स्थित जय हिंद गली निवासी संजय दास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह कॉलेज की पढ़ाई कर चुका है। बीती रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपने दोस्त मोहम्मद छोटू को स्कूटी पर बैठाकर जय हिंद गली से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इस दौरान रेलवे बंगलापारा स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास मोड़ पर सागर यादव, शैलेश साहू और भोला ने उनका रास्ता रोक लिया। तीनों उससे रुपए मांगने लगे। संजय ने रुपए नहीं होने की बात कही, तो सागर यादव उसकी पैंट की जेब में हाथ डालकर रुपए निकालने लगा। संजय ने इसका विरोध किया, तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों, हॉकी स्टिक से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
ब्लेड से हमला कर 5 हजार निकाले मारपीट के दौरान भोला ने अपने पास रखे ब्लेड से संजय के बाएं हाथ पर हमला कर दिया। वहीं, सागर यादव ने उसकी जेब से 5 हजार रुपए निकाल लिए। शैलेश साहू ने संजय के गले से सोने की चेन लूट ली। इस दौरान संजय के दोस्त ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तीनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज घटना के बाद संजय ने अपने अन्य दोस्तों को इसकी जानकारी दी और कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सागर यादव, शैलेश साहू और भोला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5), 309(6) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *