Headlines

'भाजपा के टिकट में भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा':पूर्व विधायक जलधारी बोले- मेरी हाथ जोड़कर विनती कोई निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेगा




सीकर में पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा- पार्टी की कोर कमेटी, जिसे भी टिकट देगी, वह पूरी छानबीन करके देगी। कोई भाई-भतीजाबाद नहीं होगा, न सिफारिश होगी। टिकट जिसे भी मिले, लेकिन उसके बाद कोई भी निर्दलीय खड़ा नहीं होगा। यह मेरी हाथ जोड़कर विनती है। कोई किसी को हराने के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा। निकाय चुनाव की टिकटों की घोषणा के पहले बुधवार को सीकर के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाय सम्मेलन में पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने यह कहा। इस सम्मेलन में जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, प्रभारी वासुदेव चावला, राघव शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पूर्व विधायक ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ने को लेकर लोगों से विनती की। कमल का फूल है प्रत्याशी, इस पर देना है वोट पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा- इस बार चुनाव में प्रत्याशी का नाम कुछ भी नहीं है। प्रत्याशी कमल का फूल है, जिस पर हमें वोट देना है। प्रत्याशी तो एक ही होगा, लेकिन टिकट मांगने वाले कहीं 10 हैं तो कहीं 15। सभी को सहयोग करके चुनाव पार्टी को जीताना है। मन में यह ख्याल नहीं रखता है कि हमें तो केवल चुनाव लड़ना है। चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा- शेखावाटी के एक नेता का जोश थोड़े दिन और चलेगा। सीकर में इस बार यदि सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित ही यहां भाजपा के वार्ड पार्षद जीतेंगे और नगर परिषद में बोर्ड भी बनेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *