![]()
बहादुरगढ़ मेन बाजार में वर्ष 2025 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लड्डू गोपाल की पूजा सामग्री फेंकने के आरोपों से जुड़े मामले में तत्कालीन एसीपी दिनेश कुमार के खिलाफ अदालत ने जमानती वारंट जारी किए हैं। मामला कार्रवाई के दौरान पूजा सामग्री और मूर्तियों के कथित अपमान से जुड़ा है। शिकायतकर्ता की ओर से दी गई शिकायत और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई गई थी। पुलिस जांच में आरोपों को बेबुनियाद बताया गया और डीसीपी की ओर से भेजी गई पुलिस रिपोर्ट में आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कानूनी कार्रवाई नहीं करने की सिफारिश की गई थी। अक्टूबर 2025 में पुलिस को दी थी शिकायत कश्मीरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता तरुण यादव ने आरोप लगाया था कि बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूजा सामग्री और मूर्तियों को उठाकर ले जाया गया। उन्होंने 29 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को अदालत में शिकायत दाखिल की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 अक्टूबर 2025 को दिल्ली-रोहतक रोड से गुजरते समय एसीपी दिनेश कुमार के सामने उन्होंने प्रदर्शन किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एसीपी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया, जिसमें मेन बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दुकान के बाहर रखी टेबल गिरती और उसके नीचे कुछ मूर्तियां दिखाई देने की बात कही गई। पहले रेहड़ी हटाने की कार्रवाई को लेकर भी विवाद एसीपी दिनेश कुमार इससे पहले पटेल नगर रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सब्जियों की रेहड़ियां हटाने के वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें पुलिस आयुक्त कार्यालय से अटैच किया गया था। अदालत ने एसीपी को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे। पुलिस जांच में आरोपों को बताया गया था बेबुनियाद वकील रोहित यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से दी गई पेन ड्राइव और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद डीसीपी की ओर से भेजी गई पुलिस रिपोर्ट में आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कानूनी कार्रवाई नहीं करने की सिफारिश की गई थी। इसके बावजूद मामला अदालत में पहुंचा और अब अदालत ने एसीपी दिनेश कुमार के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में कर चुके हैं देश का प्रतिनिधित्व एसीपी दिनेश कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर रहे हैं। उन्होंने भिवानी जिले के मिताथल गांव के रहने वाले हैं और वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में हिस्सा लिया था। वर्ष 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें अर्जुन और भीम अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बाद में वे खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।
Source link
बहादुरगढ़ पूजा सामग्री व मूर्तियां फेंकने के आरोप का मामला:ACP दिनेश के खिलाफ जमानती वारंट,कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देने के दिए थे आदेश
