Headlines

Bilaspur BJP Leader Rehana Begum Assaulted


बिलासपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

एक युवक भाजपा नेत्री का हाथ मरोड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वहां मौजूद एक महिला ने भाजपा नेत्री के बाल खींचे और थप्पड़ मारे। 2 दिन पहले भाजपा नेत्री का एक और वीडियो वायरल हुआ था।

जिसमें रेहाना बेगम चप्पल से दूसरे पक्ष के एक युवक को मारती दिखाई दे रही थीं। इसके बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

पहले ये तीन तस्वीरें देखिए…

विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने थप्पड़ मारा।

विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने थप्पड़ मारा।

विवाद बढ़ने पर युवक ने भाजपा नेत्री के हाथ मरोड़े।

विवाद बढ़ने पर युवक ने भाजपा नेत्री के हाथ मरोड़े।

विवाद के दौरान दूसरे पक्ष की महिला ने भाजपा नेत्री के बाल पकड़कर खींचा।

विवाद के दौरान दूसरे पक्ष की महिला ने भाजपा नेत्री के बाल पकड़कर खींचा।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान महिला मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महामंत्री रेहाना बेगम ने दूसरे पक्ष के एक युवक की चप्पल से पिटाई कर दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेत्री बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती हुई नजर आ रही हैं।

महिला महामंत्री बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती नजर आईं।

महिला महामंत्री बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती नजर आईं।

अब भाजपा नेत्री से मारपीट का वीडियो आया सामने

अब भाजपा नेत्री से मारपीट का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेत्री रेहाना बेगम ने आरोप लगाया कि मोंटी धीवर के कॉल आने के बाद वह दुकान पहुंचीं।

वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके बाल पकड़े और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। उन्होंने राजू शर्मा पर दाहिना हाथ मरोड़ने और धमकी देने का भी आरोप लगाया।

चोरी की बात पर शुरू हुआ था विवाद

होटल संचालक तुषार पटेल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने रेहाना बेगम की फूल की दुकान में काम करने वाले करिया उर्फ मनोज से चोरी के बारे में पूछताछ की।

इससे पहले भाजपा नेत्री के मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।

इससे पहले भाजपा नेत्री के मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।

बीच-बचाव करने आए परिजन से मारपीट का आरोप

इसके बाद कर्मचारी मोंटी ने दुकान संचालिका रेहाना बेगम को फोन कर मौके पर बुलाया। रेहाना बेगम बाइक से वहां पहुंचीं और आते ही चप्पल से हमला कर दिया। तुषार का कहना है कि विवाद शांत कराने पहुंचीं उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि मेघा भाजपा की मंडल सोशल मीडिया प्रभारी हैं।

अब दूसरे पक्ष ने भी किया वीडियो वायरल

भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रेहाना के मुताबिक, वह महामाया मंदिर में फूल बेचने का काम करती हैं। उनका आरोप है कि मोन्टी धीवर का फोन आने पर वह मौके पर पहुंचीं।

वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर मारपीट की। रेहाना ने राजू शर्मा पर हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल किया है।

………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

BJP नेत्री ने युवक को चप्पल से पीटा, VIDEO:महामाया मंदिर परिसर में बवाल, चोरी के पुराने विवाद पर भिड़े भाजपाई; दोनों पक्षों पर FIR

मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए।

मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए।

बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम ने चप्पल से दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *