Headlines

आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष पर FIR:टेबल पर उल्टा दिखा राष्ट्रीय ध्वज; तिरंगे के अपमान का आरोप में कार्रवाई




आलीराजपुर जिले में आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अंगर सिंह चौहान के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। नानपुर पुलिस ने सरपंच नरपत सिंह चौहान की शिकायत पर बुधवार को राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर के अनुसार, अंगर सिंह चौहान ने 25 अगस्त को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उनकी टेबल पर रखा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगा हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की। शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस सरपंच नरपत सिंह चौहान की शिकायत पर नानपुर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से संबंधित कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वहीं, अंगर सिंह चौहान ने पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि वीडियो बनाते समय उनका ध्यान टेबल पर रखे तिरंगे की स्थिति पर नहीं गया था। बेटे ने खेलते हुए चाबी में लगाया था झंडा: चौहान अंगर सिंह चौहान ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि उनके बेटे ने खेलते समय झंडे को टेबल पर रखी चाबी में लगा दिया था। उनका कहना है कि इसी वजह से वीडियो में तिरंगा उल्टी स्थिति में दिखाई दिया। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटनाक्रम की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *