Headlines

रक्षाबंधन से पहले सांप के डंसने से भाई-बहन की मौत:लुधियाना के बस्सियां में बुधवार को सांप ने भाई-बहन को डंसा; जोबनप्रीत ने सीएमसी में तोड़ा दम




लुधियाना में रक्षाबंधन से पहले सांप के डंसने से भाई-बहन की मौत हो गई। बस्सियां में सांप के डंक मारने से पहले बहन की मौत हुई और 18 घंटे बाद भाई की भी मौत हो गई। 8 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह ने बुधवार देर रात करीब 11 बजे सीएमसी अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ दिया। उसकी छह वर्षीय बहन जशनप्रीत कौर की बुधवार तड़के 5 बजे ही मौत हो गई थी। जोबनप्रीत व जशनप्रीत कौर गर्मी के कारण अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक जहरीले सांप ने पहले जशनप्रीत कौर को डंक मारा और फिर जोबनप्रीत को काट दिया। सांप के डंसने के बाद जशनप्रीत कौर की मौत अस्पताल ले जाते ही हो गई थी जबकि जोबनप्रीत को सिविल अस्पताल रायकोट के डॉक्टरों ने लुधियाना रेफर कर दिया था। जोबनप्रीत को बचाने के लिए सीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत की लेकिन वो उसे नहीं बचा पाए। डॉक्टरों के मुताबिक जोबनप्रीत सिंह के पूरे शरीर में जहर फैल चुका था। उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए लेकिन पूरे शरीर में जहर फैलने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। दादी ने बताई बच्चों को सांप के काटने की पूरी घटना, जानिए… दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ते थे जसप्रीत कौर पहली कक्षा में पढ़ती थी, जबकि उसका भाई जोबनप्रीत सिंह तीसरी कक्षा का छात्र है। दोनों भाई-बहन परिवार के साथ रहते थे। पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। गर्मी के कारण आंगन में सोता था परिवार जोबनप्रीत के पिता अमनदीप सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में खाट बिछाकर सोते थे। घटना वाली रात भी अमनदीप, उनकी पत्नी, मां और तीनों बच्चे आंगन में ही सो रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चों को सांप ने डंस लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *