Headlines

दुर्गा पंडाल के पास विवाद, घर में घुसकर पीटा:कई लोगों को चोटें आईं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की




बिलासपुर के दयालबंद क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। चार युवकों ने दुर्गा पंडाल के पास गाली-गलौज करते हुए कई लोगों के साथ हाथ-मुक्के, डंडे और बेल्ट से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। कुछ लोग जान बचाकर घर के अंदर गए तो आरोपी वहां भी घुस गए और मारपीट करने लगे। घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गा पंडाल में शुरू हुआ विवाद दयालबंद रोड स्थित अपोलो फार्मेसी के सामने रहने वाले सत्येश गोले सोलर पैनल का काम करते हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, रात करीब 11 बजे वह महेश गोले, निखिल पानीकर और यश गोले के साथ दुर्गा पंडाल के अंदर खड़े थे। इसी दौरान नवीन गोले उर्फ लक्की, आशीष पानीकर, प्रिंस सोनकर और प्रियांशु गोले उर्फ साइन वहां पहुंचे। पुरानी बात को लेकर विवाद करते हुए चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के, डंडे और बेल्ट से मारपीट करने लगे। सत्येश, निखिल और महेश को चोटें आईं शिकायत के अनुसार, मारपीट में सत्येश के सीने, पीठ और गले में चोटें आईं। वहीं, निखिल के सिर और महेश के सीने, हाथ, पैर और कंधे में चोट लगी। शोर सुनकर संतोषी गोले, सरोज गोले, आराधना गोले, कृष्ण कुमार गोले और मोहन गोले मौके पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। घर में घुसकर भी की मारपीट मारपीट से बचने के लिए सत्येश और महेश घर के अंदर चले गए, लेकिन चारों युवक वहां भी घुस गए। आरोप है कि उन्होंने बाल पकड़कर दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने दर्ज किया केस घटना की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *