![]()
हरदोई में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 11 अक्टूबर रविवार 10.30 बजे के आसपास सांडी रोड पर घुमईया पुल के निकट धान के खेत में 23 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान दुर्गा (23) पुत्री गुड्डू,निवासी नगरा थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले घुमईया निवासी लल्ला सिंह पुत्र स्वर्गीय जगरूप सिंह से हुई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक,पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि लल्ला सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी दुर्गा की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव धान के खेत में मिला। हालांकि, वारदात किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले पति-पत्नी के बीच क्या हुआ था,इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार,रविवार 11अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10.30 बजे कोतवाली शहर में घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई। जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया,ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव का नियमानुसार पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस मामले में अपरपुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक,मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
धान के खेत में मिला महिला का सिर कटा शव:चरित्र पर शक में उजड़ा पांच साल का वैवाहिक रिश्ता, हरदोई में पति पर कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या का आरोप
