![]()
कैथल के गांव बरसाना में हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब पीकर झगड़ा करके अपने दोस्त की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। झगड़ा पत्नी को अपशब्द कहने पर हुआ था। बाद में वह मौके से फरार हो गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेरोपट्टी वार्ड नंबर 3 जिला सीतामढ़ी बिहार निवासी विजय साहनी के रूप में हुई है। सभी पी रहे थे शराब गांव बरसाना निवासी सोहन लाल कि शिकायत अनुसार उसके खेत में ट्यूबवेल कमरा व बरामदा बना हुआ है। जहां बिहार से मजदूरी करने के लिए आए मजदूर रहते हैं। उसके खेत में काम करने वाले मजदूरों में जिला सीतामढ़ी बिहार रंजीत साहनी, मनोज दाश, अभिमन्यु साहनी, विजय साहनी व सुबोध साहनी रहते थे। 24 अगस्त को शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने खेत में फसल देखने गया था। उस समय सभी मजदूर आपस में शराब पी रहे थे। सुबोध साहनी व विजय साहनी अलग बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीते समय किसी बात को लेकर सुबोध साहनी व विजय साहनी में झगड़ा हो गया और वे एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्के मारने लगे। इसी दौरान विजय साहनी ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू से सुबोध साहनी की छाती पर वार कर दिया। चाकू लगने से सुबोध नीचे गिर गया। उसके शोर मचाने पर विजय साहनी चाकू सहित मौके से जीरी की फसल में से भाग गया। उसने व अन्य मजदूरों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद इसके बाद उसने गांव के सरपंच व अन्य मौजिज व्यक्तियों को उक्त वारदात की सूचना देने पहुंचा तथा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सुबोध साहनी के पास पहुंचे और देखा कि सुबोध की मृत्यु हो चुकी हैं। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी विजय साहनी ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब पीते समय सुबोध साहनी ने उसकी पत्नी के बारे में गलत शब्द बोले व गाली गलौच की थी। इस कारण उनके बीच झगड़ा हो गया तथा उसने विजय साहनी को चाकू मारा था। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Source link
कैथल में पत्नी को अपशब्द कहने पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार:शराब पीते समय झगड़ा हुआ, दोस्त का मर्डर कर भाग गया था हत्यारा
