Headlines

Shubman Gill Statement on Colombo Test Draw


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट के ड्रॉ होने पर कहा- ‘हमने वह सब कुछ किया, जो हम कर सकते थे। यह शानदार मुकाबला था और मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई।’

गिल से दूसरे टेस्ट में टीम के कुछ अलग करके जीत हासिल करने को लेकर सवाल पूछा गया था। गुरुवार को श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया।

इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था।

गिल ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। उन्होंने खुद 2 ओवर गेंदबाजी की।

गिल ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। उन्होंने खुद 2 ओवर गेंदबाजी की।

फॉलोऑन का फैसला सही था- गिल

गिल ने कहा- ‘फॉलो-ऑन का फैसला उल्टा नहीं पड़ा, मौसम को ध्यान में रखते हुए यह हमारा सबसे अच्छा निर्णय था।’

भारतीय कप्तान ने मोहम्मद सिराज की चोट पर कहा- ‘वे चोटिल नहीं थे। वह कुछ महीनों के बाद खेल रहे थे, वापस आने में समय लगता है।’

भारतीय कप्तान ने सीरीज पर कहा- रिजल्ट के लिहाज से तीन टेस्ट मैच अच्छे होते। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर कहा- ‘यह प्रतिशत अंकों पर निर्भर करता है।’

पडिक्कल बोले- ‘जीतना बेहतर होता’

मैच के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज देवदत्त पडिक्कल ने कहा- ‘अगर हम यह मैच जीतते तो बेहतर होता। ईमानदारी से कहूं तो परिस्थितियां काफी समान थीं। यहां भी पिच धीमी थी।’

पडिक्कल ने कहा, ‘मैं रन बनाकर खुश हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे रन मैंने किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए।’

उन्होंने कहा- ‘सबसे जरूरी है कि टीम जीते। यह युवा टीम है और अभी काफी काम करना है। सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। मुझे भरोसा है कि हम लगातार सुधार करते रहेंगे।’

सोनल ने कोच, परिवार और बैटर्स को श्रेय दिया

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए सोनल दिनूषा ने मैच में दोनों पारियों में शतक लगाए। उन्होंने कहा- ‘मैंने परिस्थिति के हिसाब से अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश की। भारत के खिलाफ रन बनाना खुशी की बात है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे उन लोगों का जिक्र करना चाहिए, जिन्होंने रन बनाने में मेरी मदद की। मैं कोचिंग स्टाफ और अपने परिवार का नाम लेना चाहता हूं। मैं निचले क्रम के बल्लेबाजों का भी जिक्र करना चाहूंगा। उन्होंने रन बनाने में मेरी मदद की।’

————————————————-

कोलंबो टेस्ट की मैच रिपोर्ट पढ़िए…

श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट; फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया

श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया है। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *