![]()
रक्षाबंधन पर्व से पहले कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिरसिदा की नन्हीं छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने अपने हाथों से आकर्षक और अनोखी राखियां तैयार की हैं। रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्रियों से बनाई गई इन राखियों में बच्चों की कल्पनाशीलता और हुनर साफ नजर आ रहा है। रेशमी धागों और मोतियों से सजाईं राखियां छात्राओं ने रेशमी धागों के साथ अलग-अलग सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर खूबसूरत राखियां तैयार कीं। रंगों और डिजाइन के साथ बच्चों ने अपनी पसंद के अनुसार राखियों को नया रूप दिया। हाथों से तैयार इन राखियों ने स्कूल में उत्सव का माहौल बना दिया है। पर्व के साथ रचनात्मकता का संदेश विद्यालय में राखियां तैयार करने की पहल से छात्राओं की कला और कल्पनाशीलता को मंच मिला है। साथ ही पारंपरिक त्योहार को रचनात्मक गतिविधि और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का संदेश भी सामने आया है। नन्हीं छात्राओं की इस पहल की विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और आसपास के ग्रामीणों ने सराहना की है। उनकी बनाई राखियां क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
Source link
कांकेर में नन्हीं छात्राओं ने दिखाई हुनर की मिसाल:हाथों से बनाई अनोखी राखियां, रंग-बिरंगे धागों और मोतियों से सजाया
