Headlines

हिमाचल हाईकोर्ट को 3 नए जज मिले:चिराग भानु सिंह स्थायी जज नियुक्त; भूपेश और योगेश एडिश्नल न्यायाधीश बनाए




हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्तियां हुई हैं। भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) और 224 के तहत ये नियुक्तियां की हैं। अधिसूचना के अनुसार चिराग भानु सिंह को हिमाचल हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी, जिस दिन वह अपने पद का कार्यभार संभालेंगे। वहीं भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को हिमाचल हाईकोर्ट का एडिश्नल जज नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए की गई है। इनकी नियुक्तियां भी कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुई अधिसूचना केंद्रीय न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन तीनों न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। चिराग भानु को हाईकोर्ट जज, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को 2 साल के लिए अतिरिक्त जज बनाया गया है। इन नियुक्तियों के बाद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक कामकाज के लिए तीन नए जज उपलब्ध होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *