![]()
हिमाचल प्रदेश सरकार के छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादला, पोस्टिंग और एडजस्टमेंट से संबंधित आदेश जारी किए हैं। पांच के पूर्व के आदेशों में संशोधन किया गया है, जबकि एक अधिकारी का तबादला आदेश रद्द किया गया है। वहीं, एक अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अधिसूचना के अनुसार- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शिव राम चौधरी को ASP एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कुल्लू लगाया गया है। ASP सिरमौर योगेश रोल्टा को कमांडेंट होम गार्ड्स सोलन लगाया है। मनोज कुमार-द्वितीय एसडीपीओ कांगड़ा को DSP द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह कांगड़ा, रोहित मृगपुरी DSP द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह को DSP (मुख्यालय) कुल्लू और क्षमा दत्त को DSP केलांग लाहौल-स्पीति लगाया है। निशा कुमारी का तबादला आदेश रद्द DSP लीव रिजर्व धर्मशाला निशा कुमारी का केलांग के लिए तबादला आदेश रद्द किया गया है। वहीं DSP पुलिस मुख्यालय शिमला बिन्नी मिन्हास को DSP राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) सेंटर पालकवाह (हरोली) ऊना लगाया है।
Source link
हिमाचल के 6 पुलिस अफसरों की ट्रांसफर:एक अफसर का ऑर्डर रद्द; शिव चौधरी को ASP एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू लगाया
