Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू:झालावाड़ जिले में पहले दिन भवानीमण्डी में दो नामांकन पत्र दाखिल




राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत जिले में गुरुवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन नगरपालिका भवानीमण्डी में दो अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) रामचन्द्र खटीक ने बताया कि जिले में दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को चुनाव होंगे। गुरुवार को जिले के अन्य किसी भी नगरीय निकाय में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। खटीक ने जानकारी दी कि अभ्यर्थी आगामी 29 और 31 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *