![]()
बस स्टैंडबैतूल जिले के चिचोली में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम का विरोध हुआ। टीम नवीन बस स्टैंड शुरू कराने के लिए कार्रवाई करने पहुंची थी। नगर परिषद के अधिकारियों ने जैसे की JCB से कार्रवाई शुरू की, इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। विरोध के बीच नगर परिषद ने दो दुकानें हटा दीं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों दुकानें प्रस्तावित बस स्टैंड की जमीन पर बनी थीं। कार्रवाई के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सीएमओ के बीच बहस भी हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेस नेता हर्ष भुसारी ने कहा कि कार्रवाई अनुचित है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजार में भीड़ रहती है। ऐसे समय कार्रवाई से व्यापारियों को परेशानी होगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ की फोन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से बात कराई। इसके बाद कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई। दुकानदारों को सोमवार तक खुद अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है। 4-5 दुकानें अभी बाकी बस स्टैंड परिसर में अभी करीब 4 से 5 दुकानें बाकी हैं। नगर परिषद ने कहा कि समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो दोबारा कार्रवाई होगी। सीएमओ ज्योति सुनेरे ने बताया कि नए बस स्टैंड का संचालन शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि बसों के अंदर आने में अतिक्रमण बाधा बन रहे हैं। संबंधित लोगों को मार्च से अब तक 3 से 4 बार नोटिस दिए जा चुके हैं। सीएमओ बोलीं- मैं जनता की सेवक हूं राजनीतिक पक्षपात के आरोपों पर CMO ने कहा कि मुझ पर बीजेपी की दलाल और गुलाम होने जैसे आरोप लगाए गए। मैं किसी पार्टी विशेष की नहीं हूं। उनका काम प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि मुझपर बीजेपी नेताओं से नजदीकी बढ़ाने और हेमंत खंडेलवाल से नंबर लेने जैसे आरोप लगाए गए, मेरा किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।
Source link
अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद टीम का विरोध:कांग्रेस बोली- त्योहार में कार्रवाई गलत; जीतू पटवारी से बात के बाद रुकी गई
