![]()
सीहोर के रेहटी थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना ग्राम पांगरा के पास की है। परिजनों के मुताबिक व्यक्ति डिप्ररेशन से परेशान था। घटना की जानकारी मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने रेहटी थाने की आपदा राहत टीम को भी बुलाया। अभी व्यक्ति की हालत ठीक पुलिस और आपदा राहत टीम ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकालने के बाद व्यक्ति की प्राथमिक देखभाल की गई। उसकी काउंसलिंग भी की गई। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Source link
डिप्रेशन से परेशान व्यक्ति ने कुएं में लगाई छलांग:पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला,अभी वयक्ति की हालत ठीक
