Headlines

सोलर प्लांट में हुई चोरी का खुलासा:पुलिस ने मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को पकड़ा, दिन में प्लांट की करते रैकी रात में वारदात को देते अंजाम




पुलिस थाना चामू और सोलर चोरी स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांटों को निशाना बनाने वाली शातिर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात के मुख्य सरगना सहित 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जोधपुर ग्रामीण एसपी पंकज के निर्देशानुसार चलाई जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने डेढ़ा चक स्थित मांजीसा सोलर प्राइवेट लिमिटेड में हुई चोरी का खुलासा किया। थानाधिकारी हनुमानराम और स्पेशल टीम प्रभारी कमल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना जुटाकर चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने 19 अगस्त की मध्यरात्रि को डेढ़ा चक सोलर प्लांट से 4100 मीटर डीसी केबल और 100 नग एमसी4 चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि वे पहले दिन में प्लांट की रेकी करते थे और फिर रात में पिकअप वाहन लेकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों में मुख्य सरगना राजूराम पुत्र रतनाराम भील निवासी सेतरावा, थाना देचू, जिला फलोदी, सूजाराम पुत्र प्रहलादराम भील निवासी सेतरावा, थाना देचू, जिला फलोदी, दलाराम पुत्र रामूराम भील निवासी लवारन, थाना चामू, जिला जोधपुर ग्रामीण और डूगरराम पुत्र जेठाराम भील निवासी लवारन, थाना चामू, जिला जोधपुर ग्रामीण शामिल हैं। अन्य वारदातों के खुलने की उम्मीद मामले में माजिसा सोलर प्लांट के मैनेजर आईपाल सिंह ने चोरी का मामला दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी आले दर्जे के नकबजन हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में जिले में हुई सोलर चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *