![]()
बरेली में रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। 28 अगस्त को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक शहर की ओर आने वाले कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था यातायात को सुचारु और दुर्घटनामुक्त रखने के उद्देश्य से की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार, परसाखेड़ा रोड नंबर-1, विल्वा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, सैटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा से शहर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों पर रोक रहेगी। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-1 तथा बड़े बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक आ-जा सकेंगे। लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहा से विल्वा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होकर जाने की अनुमति होगी। वापसी में भी इसी मार्ग का उपयोग करना होगा। वहीं, दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत रोड की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़े बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर और बुखारा मोड़ होते हुए आवागमन कर सकेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे 28 अगस्त को डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
Source link
रक्षाबंधन पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री:यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
