Headlines

सड़क हादसे में दादा-नातिन समेत 4 की मौत:रक्षाबंधन का सामान खरीदने बाजार आई थीं बच्चियां; बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर




रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र के भैरव बाबा मोड़ पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 4 साल की शिवी तिवारी, 5 साल की शक्ति तिवारी और उनके दादा विंध्यवासिनी तिवारी उर्फ बबलू (55) की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार पंकज सिंह (22), निवासी मझौली, सीधी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक ही परिवार की दो मासूम बहनों और उनके दादा समेत 4 लोगों की जान चली गई। दोनों बच्चियां रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए गुढ़ बाजार आई थीं और लौटते समय हादसे का शिकार हो गईं। भैरव बाबा मोड़ पर आमने-सामने हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार चौड़ीयार निवासी विंध्यवासिनी तिवारी अपनी दोनों नातिनों के साथ स्कूटी से गुढ़ बाजार से लौट रहे थे। भैरव बाबा मोड़ के पास सीधी की ओर से रीवा जा रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार तीनों सड़क पर गिर गए। बाइक पर तीन युवक सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पहले बच्चियों ने तोड़ा दम, फिर दादा और बाइक सवार की मौत
हादसे में शिवी तिवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शक्ति तिवारी की इलाज के दौरान मौत हुई। गंभीर रूप से घायल विंध्यवासिनी तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दूसरी ओर बाइक सवार पंकज सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई। रक्षाबंधन से पहले परिवार में मातम
दोनों बच्चियां रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने गुढ़ बाजार आई थीं। हादसे के बाद चौड़ीयार गांव में मातम पसरा है। परिवार की दो मासूम बच्चियों और उनके दादा की एक साथ मौत से परिजन सदमे में हैं। सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कूटी को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस बाइक पर सवार अन्य युवकों और हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *