Headlines

अमृतसर-AAP के पूर्व जिला प्रधान वारिस पंजाब दे में शामिल:थांदे की अमृतपाल के पिता ने करवाई जॉइनिंग; कहा-पंजाब में मजबूत हो रही पंथक ताकत




आम आदमी पार्टी अमृतसर देहात के पूर्व जिला प्रधान बलजिंदर सिंह थांदे आज वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। थांदे ने कहा कि राज्य में नशे की समस्या गंभीर है और इस बदलाव की उम्मीद थी, वह पूरी तरह दिखाई नहीं दिया। इस दौरान पार्टी के संरक्षक और सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने पंजाब की राजनीति और पंथक मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। तरसेम सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग अब क्षेत्रीय और पंथक ताकत को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वारिस पंजाब दे आने वाले समय में युवाओं को नशे से दूर करने के लिए अभियान चलाएगा। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार अकाली दल वारिस पंजाब के साथ जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है। पार्टी को किसी से पंथक होने का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं सुखबीर बादल के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए तरसेम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को किसी से पंथक होने का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सबसे बड़ा प्रमाण पंजाब की जनता का समर्थन है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह को मिले समर्थन का भी जिक्र किया। अकाली दल के नेतृत्व पर निशाना साधा तरसेम सिंह ने अकाली दल के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के दौरान जनता में उनके प्रति नाराजगी पैदा हुई। उन्होंने अकाली नेताओं से अपील की कि वे अकाल तख्त साहिब पर जाकर अपनी गलतियों और गुनाहों के लिए माफी मांगें और उन्हें स्वीकार करें। जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी उन्होंने कहा कि पंजाब के हित, युवाओं का भविष्य और नशे के खिलाफ लड़ाई को लेकर वह पार्टी के साथ काम करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में युवाओं को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *