चंडीगढ़| पंजाब को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाएगी। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्यभर में चिन्हित सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स को खत्म करना है। अभियान के तहत विधायक, डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, कार्यकारी अधिकारी और गैर-सरकारी संगठन मिलकर काम करेंगे। बैंस ने कहा कि यह अभियान सरकार की ‘मिशन क्लीन पंजाब’ पहल को और गति देगा। वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही रोज सुबह 7 से 8 बजे तक जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। बैंस ने कहा कि नागरिक सरकार की एम-सेवा ऐप के माध्यम से अपने क्षेत्र में मौजूद गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की तस्वीरें अपलोड कर अभियान में सहभागी बन सकते हैं।
Source link
मिशन क्लीन पंजाब:29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगा सफाई अभियान
