![]()
ग्वालियर की केंद्रीय जेल में इस बार भी रक्षाबंधन का पर्व खुली जेल परिसर में मनाया जाएगा। 28 अगस्त को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में करीब 8 हजार से अधिक बहनों के जेल पहुंचने की उम्मीद है, जो जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधकर उनका हाल-चाल जान सकेंगी। सुबह 7 बजे से पंजीयन, दोपहर 3 बजे से मुलाकात जेल प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-सारणी तय की है। बहनों का रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मुलाकाती सत्र शुरू होगा, जिसमें बहनें भाइयों का मंगल तिलक कर उन्हें राखी बांध सकेंगी। बाहर से सामान लाने पर रोक, अंदर मिलेगी किट सुरक्षा कारणों से जेल प्रशासन ने बाहर की सामग्री लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। बहनों को राखी, मिठाई, कुमकुम और अक्षत की विशेष किट जेल परिसर के अंदर ही निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी। CCTV कैमरों की रहेगी सख्त निगरानी मुलाकात के दौरान पूरा परिसर CCTV कैमरों की निगरानी में रहेगा। जेल के भीतर मोबाइल फोन, मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना पूरी तरह वर्जित है। जेल प्रशासन ने सभी आगंतुक बहनों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
Source link
रक्षाबंधन पर खुली जेल में होगी भाई-बहन की मुलाकात आज:सुरक्षा के चलते बाहर का सामान प्रतिबंधित, खुले आसमान के नीचे बंधेगा स्नेह का धागा
