Headlines

Ludhiana Chain Snatching Case | CCTV Footage Shows Thief Targeting Mother latest update


लुधियाना में गुरु अमरदास कॉलोनी में जहां स्कूल से अपने बच्चों को पैदल घर ला रही एक महिला से सरेआम चेन लूट ली गई। इस पूरी वारदात का CCTV वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें लुटेरे की करतूत साफ नजर आ रही है।

.

गोद में था बच्चा,तभी रुका बाइक सवार

सामने आई CCTV फुटेज के मुताबिक, यह घटना 26 अगस्त की दोपहर दो बजकर अठाई मिनट की है। महिला स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने बच्चों को पैदल ही घर ला रही थी। महिला ने एक छोटे बच्चे को अपनी गोद में उठाया हुआ था। जब वह अपनी गली से गुजर रही थी तभी एक काली बाइक पर सवार युवक वहां आता है।m

लुटेरे के पीछे भागती हुई महिला

लुटेरे के पीछे भागती हुई महिला

टोपी और रूमाल से ढका था चेहरा

बदमाश ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर पर टोपी पहनी हुई थी और मुंह को रूमाल से ढका हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह महिला के पास बाइक रोकता है और उससे कुछ पूछने का नाटक करता है।

झपट्टा मारा और हो गया फरार

जैसे ही महिला उसे जवाब देने लगती है लुटेरा अचानक झपट्टा मारता है और महिला के गले से चेन खींच लेता है। इसके बाद वह तेजी से बाइक भगाकर वहां से फरार हो जाता है।

बच्चे को गोद में लेकर पीछे भागी मां

चेन छिनते ही महिला घबरा जाती है और जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। वह बच्चे को गोद में लिए हुए ही उस बदमाश को पकड़ने के लिए उसके पीछे भी भागती है लेकिन बाइक सवार लुटेरा कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हो जाता है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने व जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *