Headlines

सहारनपुर में फरार बदमाश का हाफ एनकाउंटर…एक फरार:काउंटर फायरिंग में गोकश के पैर में लगी गोली, तीतरों में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश




सहारनपुर में तीतरों थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी का एक साथी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने कांबिंग की। सीओ नकुड़ सत्य प्रकाश ने बताया कि देर रात एक बजे तीतरों थाना पुलिस टीम तीतरों से कच्ची गढ़ी होते हुए शामली जाने वाली सड़क पर ग्राम फूसगढ़ की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फूसगढ़ की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक मोड़ी, फायरिंग कर भागने का प्रयास पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर बाइक सवारों ने मोटरसाइकिल मोड़ ली और पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए फूसगढ़ की तरफ भागने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज गति के कारण उनकी मोटरसाइकिल अचानक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका दूसरा साथी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने आसपास के जंगल में कांबिंग की। गोकशी के मुकदमे में था फरार पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान पुत्र साकर निवासी ग्राम धानवा, थाना तीतरों, सहारनपुर के रूप में हुई है। इमरान थाना तीतरों में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 87/2026 में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गोली लगने के बाद घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं गोकशी के मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार इमरान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ थाना तीतरों में गोकशी जैसे संगीन अपराध से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार साथी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *