![]()
जालंधर| कैंट स्थित स्टेट पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन विंग में रक्षाबंधन पर राखी उत्सव उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम किंडरगार्टन कोऑर्डिनेटर ममता गोयल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उत्सव के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी राखियां तैयार कीं और एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने मिठाइयां भी बांटी और गीत, कविताओं तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नरोत्तम सिंह ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व पर बात रखी। प्रधानाचार्या श्रीमती सवीना बहल ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
Source link
स्टेट पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बनाई राखियां
