Headlines

भवारी गांव में पांच किसानों के मोटर पंपसेट चोरी:एक घर से बाइक भी चुराया, पुलिस मामले की जांच में जुटी




गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारी गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने पांच किसानों के मोटर पंपसेट चुरा लिए। इसके अलावा, एक घर से बाइक भी चोरी कर ली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों ने राजेंद्र यादव, देवनंदन प्रसाद यादव, लखन यादव और उमेश यादव सहित एक अन्य किसान के खेतों में लगे मोटर पंपसेट को निशाना बनाया। ये सभी पंपसेट खेतों से खोलकर चोरी कर लिए गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात चोरों ने खेतों में लगे पंपसेट चुराने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह जब किसान सिंचाई के लिए अपने खेतों पर पहुंचे, तो उन्होंने पंपसेट गायब पाए। किसानों ने आसपास छानबीन की, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला। बताया गया है कि चोरों ने कुछ अन्य पंपसेटों को भी खोलने का प्रयास किया, लेकिन नट नहीं खुलने के कारण वे उन्हें ले जाने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने मुनिव मियां के घर में खड़ी एक बाइक भी चुरा ली। ग्रामीणों ने तत्काल फतेहपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *