Headlines

Rakshabandhan 2026 Chitrakoot | Sisters Can Tie Rakhi All Day


जितेन्द्र कुमार | चित्रकूट4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चित्रकूट में रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार सुबह से ही बाजार गुलजार हो गए। बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियां खरीदीं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गई। इस वर्ष भद्रा का व्यवधान न होने के कारण बहनें दिनभर अपनी सुविधानुसार भाइयों को राखी बांध सकेंगी।

शहर के प्रमुख बाजारों में जगह-जगह रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी हुई हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और खिलौनों वाली राखियों से लेकर युवाओं के लिए स्टाइलिश डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं। महिलाओं और युवतियों में नए डिजाइन की राखियां खरीदने को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

रक्षाबंधन के चलते मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। लोग भाई-बहन के लिए मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट पैक खरीद रहे हैं। सुबह से ही खरीदारी शुरू होने से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

कामदगिरि महाआरती के संत विपिन विराट महाराज ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन शुक्रवार को सुबह से शाम तक मनाया जाएगा। राखी बांधने के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का कोई व्यवधान नहीं है, जिससे बहनें अपनी सुविधा के अनुसार शुभ समय में भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर बहनों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कीमत और डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। मिठाई दुकानदारों ने भी रक्षाबंधन के लिए विशेष पैक तैयार किए हैं। सुबह से बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी है और दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *