महेंद्रगढ़ में नामांकन पत्र जमा करते हुए उम्मीद्वार
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब आज नामांकन पत्रों की छंटनी होगी, जबकि 31 अगस्त तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 11 सितंब
.
चुनाव अधिकारी विनोद सिंह तंवर एडवोकेट और सह चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल एडवोकेट ने बताया कि इस बार बार एसोसिएशन के चुनाव में करीब 303 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार 5 के बजाय 6 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है।

नामांकन के बाद सामुहिक फोटो लेते हुए उम्मीद्वार
इन पदों पर होंगे चुनाव
प्रधान पद के लिए अजनेश एडवोकेट, राजेश कुमार लांबा एडवोकेट और संदीप कुमार यादव एडवोकेट मैदान में हैं। उप प्रधान (महिला आरक्षित) पद के लिए सुनीता कुमारी एडवोकेट, शशिबाला एडवोकेट और शर्मिला यादव एडवोकेट ने नामांकन किया है।
सचिव पद महिला आरक्षित
इनके अलावा उप प्रधान (सामान्य) पद के लिए मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट और अंकित एडवोकेट के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए पुष्पेंद्र सिंह एडवोकेट और राहुल कौशिक एडवोकेट चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त सचिव (महिला आरक्षित) पद के लिए सुमन कुमारी एडवोकेट और सोनिया कुमारी एडवोकेट उम्मीदवार हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेश लाल एडवोकेट, विक्रांत एडवोकेट और प्रदीप कुमार एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किया है।
