Headlines

क्षाबंधन पर जेल में भावुक हुआ भाई-बहनों का मिलन:कलाई पर बांधी राखी, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम




रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को धौलपुर में भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक तस्वीर देखने को मिली। जिला कारागार में बड़ी संख्या में बहनें सुबह से पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए कतार में खड़ी रहीं, वहीं कंचनपुर थाना परिसर में सुरक्षा सखियों ने थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को राखी बांधी। इस मौके पर थाना प्रभारी ने महिलाओं को साड़ियां वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। जेल के बाहर सुबह से लगी बहनों की कतार रक्षाबंधन को लेकर जिला कारागार में जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। सुबह से ही दूर-दराज से पहुंची बहनें अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर राखी बांधने के लिए जेल के बाहर कतारों में खड़ी नजर आईं। जेल अधीक्षक सुमन मीणा ने स्वयं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की और आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा मुलाकात प्रक्रिया का जायजा लिया। राखी बांधी, भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प जेल परिसर में मुलाकात के दौरान भाई-बहनों के बीच भावुक पल देखने को मिले। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। लंबे समय बाद या सीमित मुलाकात के बीच मिले इन पलों ने कई परिवारों को भावुक कर दिया। आयोजन के दौरान जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी गई। सुरक्षा सखियों ने थाना प्रभारी को बांधी राखी इसी क्रम में कंचनपुर थाना परिसर में भी रक्षाबंधन का आयोजन किया गया। यहां पहुंची सुरक्षा सखियों ने थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को राखी बांधी। थाना प्रभारी ने महिलाओं के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करते हुए उन्हें साड़ियां वितरित कीं और पर्व की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता इस अवसर पर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने पुलिस और सुरक्षा सखियों के बीच विश्वास, सहयोग और सौहार्द के रिश्ते को और मजबूत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *