Headlines

छात्रावास-स्कूलों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन:परीक्षा शुल्क के नाम पर 2 हजार रुपए लेने का आरोप; जांच की मांग की




सुकमा जिले के पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों और हायर सेकेंडरी स्कूलों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों का निरीक्षण कराने और छात्रों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। कांग्रेस ने शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षा शुल्क के नाम पर विद्यार्थियों से कथित तौर पर 2 हजार रुपए तक वसूले जाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने मामले की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास तोंगपाल में बाउंड्रीवाल निर्माण, पर्याप्त बेंच उपलब्ध कराने और टॉयलेट-बाथरूम की मरम्मत कराने की मांग की गई है। छिंदगढ़ छात्रावास में पेयजल और शौचालय की समस्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास छिंदगढ़ में टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत, शौचालय-बाथरूम और पेयजल की समस्या दूर करने की मांग रखी गई। विद्यार्थियों के लिए ग्रीन मैट और योगा ड्रेस उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।कांग्रेस ने तोंगपाल हाई स्कूल के सामने कचरा फेंके जाने की समस्या पर चिंता जताई। पार्टी ने यहां कचरा फेंकने पर रोक लगाने की मांग की है। प्रमुख स्कूलों में कंप्यूटर लैब की मांग कांग्रेस ने जिले के प्रमुख छात्रावासों और स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि आधुनिक शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को कंप्यूटर और डिजिटल संसाधनों की सुविधा मिलना जरूरी है। छात्रावासों में सीटें बढ़ाने की मांग सभी पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में सीटों की संख्या बढ़ाने और छात्रावासों की समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर निराकरण कराने की मांग की गई है। दो माह का समय, आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस ने प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए दो माह का समय दिया है। निर्धारित अवधि में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *