Headlines

करनाल में कांग्र्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस:प्रधान सुरजीत व सिख नेताओं ने जताया रोष, भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा से सिख कौम से माफी मांगने की मांग




कांग्रेस नेताओं द्वारा सज्जन सिंह को रोल मॉडल बताए जाने के बयान पर करनाल में इनेलो नेताओं और सिख समाज के लोगों ने रोष जताया। इनेलो जिला प्रधान सुरजीत के नेतृत्व में नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा से सिख कौम से माफी मांगने की मांग की। नेताओं ने कहा कि 1984 की घटनाएं दंगे नहीं, बल्कि सिखों का नरसंहार था। सज्जन सिंह को लेकर भड़का इनेलो का गुस्सा
इनेलो जिला प्रधान सुरजीत और सिख नेताओं ने कहा कि सज्जन सिंह एक सजा याफ्ता मुजरिम था, जो सैकड़ों सिखों की हत्या के मामले में जेल में बंद रहा। उसकी मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा द्वारा उसे रोल मॉडल बताया जाना सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इसी को लेकर इनेलो ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया और नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि 1984 में सिखों के साथ जो हुआ, उसे केवल दंगे कहना सही नहीं है। वह नरसंहार था और इस घटना को लेकर सिख समाज में पहले से ही गहरा रोष है। ऐसे में सज्जन सिंह को स्टार या रोल मॉडल बताना बेहद गलत है। बयान तोड़-मरोड़कर पेश करने पर भी उठे सवाल
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से कहा जा रहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। इस पर इनेलो नेताओं ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा कोई बच्चे नहीं हैं, उन्हें अपने बयान की जानकारी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए। इनेलो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोनों माफी नहीं मांगते तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरेगी और कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *