Headlines

राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत:संतकबीरनगर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बहन की राह देख रहे भाई को मिली मौत की खबर




संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भाई को राखी बांधने जा रही 55 वर्षीय महिला को टड़वरिया चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऑटो का इंतजार कर रही थीं इंद्रावती
साड़ेखुर्द गांव निवासी इंद्रावती (55) पत्नी राजेश सिंह शुक्रवार को अपने भाई को राखी बांधने के लिए घर से निकली थीं। वह मेंहदावल थाना क्षेत्र के टड़वरिया चौराहे पर बस्ती जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल इंद्रावती को तत्काल सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें संतकबीरनगर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना से परिवार में मातम छा गया। जिस दिन इंद्रावती को भाई की कलाई पर राखी बांधनी थी, उसी दिन उनकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *